
Jharkhand: आज से 34 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं को छोड़कर बंद रहेंगी यें दुकानें
Jharkhand: कोरोना के कम होते मामलों के बीच झारखंड में लॉकडाउन में छूट दी जा रही है राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में अनलॉक-5 में आज रात आठ बजे से 34 घंटे का कर्फ्यू शुरू हो जाएगा।
झारखंड (Jharkhand) में इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। बाजार, पार्क-रेस्टोरेंट्स, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, परिवहन बंद रहेंगे। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान फल-सब्जी, ग्रॉसरी आइटम, मिठाई और अन्य खाने-पीने की वस्तुओं की दुकानें भी बंद रहेंगी।
हालांकि वीकेंड लॉकडाउन के दौरान मेडिकल संबधित दवा दुकान, डाइग्नोस्टिक सेंटर, क्लिनिक, अस्पताल, दूध के आउटलेट, पेट्रोल पंप, एनपीजी आउटलेट, सीएनजी आउटलेट, रेस्टोरेंट्स से भोजन की होम डिलिवरी और हाइवे पर स्थित ढाबा आदि खुले रहेंगे।
वीकेंड लॉकडाउन की अवधि आज रात 8 बजे से सोमवार की सुबह
6 बजे तक लागू रहेगी अगर आप घर से बाहर निकलते हैं तो आपको इसका कारण बताना होगा। वरना पुलिस कार्रवाई होगी।
बाहर से आने-जाने वालों को अपनी यात्रा का टिकट साथ रखना होगा। इलाज-वैक्सीनेशन के लिए कागजात पास में रखने होंगे। इसके साथ ही कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस, सामानों की आवाजाही आदि को भी अनुमति दी गई है।
बता दें कि प्रदेश की हेमंत सरकार ने कोरोना के बढ़ते केस के कारण इस साल 22 अप्रैल को लॉकडाउन की घोषणा की थी। उसके बाद संक्रमण के कम होने के साथ ही लॉकडाउन में क्रमवार छूट दी गई। अभी अनलॉक 5 के तहत राज्य में सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक बाजार खोलने के अनुमति दी गई है।
साथ ही पार्क, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट्स, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर को खोलने की आज्ञा मिल गई है। हालांकि रेस्टोरेंट्स-बार, सिनेमा हॉल-मल्टीप्लेक्स, थियेटर को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खोलने की अनुमति मिली है। लेकिन क्लब अनलॉक 5 में भी बंद ही रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: सांसद अन्नपूर्णा देवी बनीं शिक्षा राज्य मंत्री, ऐसा रहा राजनीतिक सफर