![](/wp-content/uploads/2022/06/Hemant-Soren.webp)
झारखण्ड: सीएम सोरेन ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, ला सकते हैं विश्वास प्रस्ताव
खबर के मुताबिक सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विधानसभा में विश्वास मत पारित कर सकती है।
रांची: झारखंड की राजनीति में इन दिनों उथल पुथल मची हुई है। सत्ताधारी कांग्रेस राजद गठबंधन के विधायकों को रायपुर भेजने के बाद राज्य की सियासत और गरमा गई है। किसी भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज शाम कैबिनेट बैठक बुलाई है। पटक के चलते कुछ मंत्री जी रांची से रायपुर वापस लौट गए हैं माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में कोई बड़ा फैसला हो सकता है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विधानसभा में विश्वास मत पारित कर सकती है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के 32 विधायकों में से चार विधायक रायपुर से वापस रांची पहुंच गए हैं।
शाम 5:00 बजे होगी कैबिनेट बैठक
झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सभी मंत्री वापस आ रहे हैं क्योंकि आज शाम को कैबिनेट बैठक होनी है। कैबिनेट बैठक शाम 5:00 बजे बुलाई गई है। कैबिनेट बैठक में हेमंत सोरेन कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं कयास लगाए जा रहे हैं विधानसभा का विशेष सत्र भी बुला सकते हैं जिसमें वह शक्ति प्रदर्शन करके दिखा सकते हैं।