India Rise Special

झारखंड : कैबिनेट राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार कोडरमा पहुंची अन्नपूर्णा देवी

कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी कल रविवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र कोडरमा पहुंचीं। भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने अन्नपूर्णा देवी का जोरदार स्वागत किया। कोडरमा स्टेशन से अन्नपूर्णा देवी अपने चाराडीह में बने आवास के लिए निकल गई।

घंटों पहले से कार्यकर्ता और उनके समर्थक स्टेशन परिसर पर अन्नपूर्णा देवी के स्वागत में जमे रहे। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौके पर नजर आई। केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है।

ट्रेन से उतरते ही अन्नपूर्णा देवी के कार्यकर्ताओं ने अन्नपूर्णा देवी जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री भारी सुरक्षा के बीच अपने आवास निकल गई। कल बिहार सरकार में मंत्री रहे उनके पति स्वर्गीय रमेश प्रसाद यादव की पुण्यतिथि भी थी। इस मौके पर चाराडीह में बनी उनकी स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया था।

आज से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में हो रही है। इस यात्रा के दौरान वे पूरे राज्य का दौरा करेंगी। अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा पहुंच कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया तथा तस्वीरें खिंचवाई।

अन्‍नपूर्णा देवी के कोडरमा आने की सूचना के बाद कल उनसे मुलाकात के लिए अलग अलग क्षेत्रों से लोग पहुंचे। केंद्र सरकार में नई जिम्‍मेदारी मिलने पर लोगों ने उन्‍हें बधाई दी। लोगों ने कहा कि हमारे संसदीय क्षेत्र के लिए यह गौरव और हर्ष की बात है। लोगों ने उनके सामने आकर अपनी समस्‍याएं भी सुनाई। नए शिक्षण संस्‍थान की कोडरमा में स्‍थापना की मांग की। कहा कि यहां जितने ज्यादा शिक्षण संस्‍थान खुलेंगे। विकास उतना ही होगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: