![](/wp-content/uploads/2022/02/IMG_20220227_190059-546x470.jpg)
जाह्नवी कपूर ने शेयर की सनसेट की दिलकश तस्वीरें, फैन्स ने दिया ये रिएक्शन
जाह्नवी कपूर इन दिनों पर्दे के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा रही हैं। जाह्नवी अपने ग्लैमरस लुक की तस्वीरें शेयर कर इन दिनों खूब वाहावही लूट रही हैं। बीते दिनों उनकी येलो साड़ी में तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आईं थीं। वहीं अब उन्होंने सनसेट के सामने फोटो क्लिक कर शेयर की हैं जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
फैंस ने की लुक की जमकर तारीफ
जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। साथ ही डैनिम जिंस पहनी है। बिखरे बाल और ये स्मोकी मेकअप उनपर खूब जच रहा है। फैंस उनके इस लुक की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। एक यूजर ने लिखा क्या बात है जाह्नवी जी. तो वहीं दूसरे ने लिखा आप श्रीदेवी की छाया है।
इस बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर
काम की बात करें तो पिछली बार जाह्नवी कपूर को रूही फिल्म में देखा गया था। इसके अलावा वे फिल्म तख्त में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल भी अहम किरदार में दिखेंगे. इस फिल्म को करण जौहर द्वार डायरेक्ट किया जा रहा है।