Career

JEE Mains Result : आज जारी किया जाएगा JEE Mains (Session IV) का परिणाम

NTA द्वारा आज जारी किया जाएगा JEE मेन 2021 सेशन IV का प्रवेश परीक्षा का परिणाम। परीक्षा परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा आयोजन B.Tech, BE और B.R.C कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता हैं। परिणाम के साथ NTA ऑल इंडिया रैंक और कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा। इस परीक्षा परिणाम को दोबारा से नहीं चेक किया जाएगा। परीक्षा में लगभग 7.32 लाख छात्रों ने भाग लिया था जिसमे से 2 लाख 50 हजार उम्मीदवार JEE एडवांस IIT प्रवेश परीक्षा के लिए चुने जाएँगे।

परीक्षा का आयोजन

इस परीक्षा का आयोजन चार सेशन में किया गया। 1 सितंबर 2021 को परीक्षा का चौथा सत्र पूरा हुआ।  तीसरे सत्र की  परीक्षा जुलाई 2021  में हुई थी जबकि पहले आयोजित सभी तीन सत्रों में तीसरे सत्र में सबसे ज्यादा 100 पर्सेंटाइल हासिल किया गया था। तीसरे सेशन में 17 छात्रों ने परीक्षा में पूर्ण 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे तो वहीं मार्च में आयोजित JEE मेन सेशन 2 में 13 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था। JEE मेन्स 2021 का पहला सेशन फरवरी में हुआ था और 6 छात्रों ने परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था।

पेपर पैटर्न

  • Tech, BEके लिए JEE मेन पेपर 1 में मैथ्स, फिजिक्स और कैमेस्ट्री शामिल हैं। पेपर 2 में गणित, एप्टीट्यूड, और कला  शामिल हैं।
  • प्रश्न चार-चार मार्क्स केबहुविकल्पीय एवं न्यूमरिकल आधारित आए थे।
  • बहुविकल्पीयप्रश्नों में गलत उत्तरों के लिए एक अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
  • JEE मेनमें अगर दो या दो से अधिक उम्मीदवार समान JEE मेन NTA स्कोर प्राप्त करते हैं, तो इस क्रम में डेडलॉक को तोड़ने के लिए एक टाई-ब्रेकिंग मैथडोलॉजी को फॉलो किया जाएगा।

ऐसे देखे परिणाम

  • आधिकारिक वेबसाइट जाकरJEE मेन 2021 सत्र 4 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • एग्जाम सेशन, आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें।
  • परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • परिणाम कोडाउनलोड कर सुरक्षित कर लें।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: