IndiaIndia - World

इसरो को गगनयान मिशन में मिली बड़ी सफलता, कामयाब हुआ पहला हॉट टेस्ट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) ने गगनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम के सिस्टम डिमॉन्स्ट्रेशन मॉडल (एसडीएम) का पहला हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक किया है। भारत ने शनिवार को इसे सफलतापूर्वक कर के एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसरो के अनुसार, तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी) में 450 सेकंड की अवधि के लिए हॉट टेस्ट किया गया।

इसके सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग स्थितियों में ऐसे कई परीक्षण करने की योजना बनाई गई है। इसकी परिस्थितियां भी अलग-अलग होंगी। यह सर्विस मॉड्यूल (एसएम) गगनयान ऑर्बिटल मॉड्यूल का हिस्सा है। क्रू मॉड्यूल के नीचे स्थित है और री-एंट्री तक इससे जुड़ा रहता है।

एसएम प्रोपल्शन सिस्टम में एक यूनीफाइड बाइप्रोपेलेंट सिस्टम होता है। इसमें 44० एन के पांच इंजन हैं और 16 रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम (आरसीएस) हैं, जोकि 100 एन के हैं। बता दें कि गगनयान मिशन भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन का नाम है। बता दें कि इससे पहले 15 अगस्त से पहले इसरो का EOS-03 उपग्रह का प्रक्षेपण असफल हो गया था। इंजन में खराबी के कारण इसरो का यह महत्वाकांक्षी मिशन सफल नहीं हो सका था। अगर यह मिशन सफल हो जाता तो अंतरिक्ष से धरती की निगरानी करना आसान हो जाता।

यह भी पढ़ें–

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया कलरीपायट्टू का वीडियो, की स्पीड की तारीफ

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: