India Rise Special

भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में जीवन समर्पित करने के लिए IPS अधिकारी ने मांगा VRS

हरियाणा : एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा (आईपीएस:1998: बैच ) भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में अपना शेष जीवन समर्पित करने के लिए VRS की मांग की है। वर्तमान में वह अंबाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

उन्होंने अखिल भारतीय सेवा (डीसीआरबी) नियम, 1958 के नियम 16 (2) के तहत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। उन्होंने अपील की है कि 31 जुलाई 2021 को उनको सेवा से मुक्त किया जाये। उनका रिटायरमेंट 2031 में होना है।

साथ ही उन्होंने उन्होंने तीन महीने के नोटिस पीरियड से भी छूट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी ड्यूटी पर गर्व है लेकिन अब वो  गुरुनानक देव, चैतन्य महाप्रभु, मीराबाई , आदि की तरह अपना पूरा जीवन कृष्ण भक्ति में समर्पित करना चाहती है।

अब वो अपना पूरा जीवन वृन्दावन में व्यतीत करना चाहती है। वो अंबाला कैंट में रोजाना सत्संग पाठ सुनने के लिए आती हैं। 2021 में उनके एक बैच मेट भी VRS ले चुके है।  जिन्होंने बाद में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी।

अपनी 23 सालों की सर्विस में अरोड़ा ने कई साहसिक कार्यों को अंजाम दिया है।  उनमे से मुख्य है  2007 समझौता एक्सप्रेस ट्रेन विस्फोट मामले  को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के रूप में  उनका काम।

अंबाला के पुलिस अधीक्षक के रूप में उनके द्वारा अनिल विज को गिरफ्तार किया गया था।  ये घटनाक्रम बहुत समय तक सुर्खियों में रहा। 2015 में उन्होंने अपने वरिष्ठ सहयोगी नवदीप सिंह पर बलात्कार के मामले की जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़े :- श्रीलंका में मिला दुनिया का सबसे बड़ा नीलम, साढ़ें सात अरब है कीमत

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: