TrendingUttar Pradesh

international yoga Day: योगी सरकार के मंत्री संजय गंगवार ने इटावा में किया योग

योगासन लगाकर दूसरों को भी नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। 

बरेली: योगी सरकार में गन्ना और चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इटावा में हुए योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने खुद कई तरह के योगासन लगाकर दूसरों को भी नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
पीलीभीत सदर सीट से विधायक और प्रदेश सरकार में गन्ना व चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयास से प्राचीन भारतीय संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण विधा योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। पीएम मोदी स्वयं में एक सन्त हैं। वह भारत को विश्व गुरू का दर्जा दिलाने के लिए रात दिन मेहनत कर रहे हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी रात दिन जनता की सेवा में लगे हैं। सपा बसपा के बड़े नेता तो आपत्ति विपत्ति में भी घर से नही निकलते। दोनों दलों के बड़े नेता केवल ट्वीटर पर ही राजनीति करना चाहते हैं। इसलिए जनता ने भी इन्हें ट्वीटर की तरह हवा में उड़ा दिया है।
संजय गंगवार ने कहा कि मोदी योगी राज में ही भारत विश्व गुरु बनेगा। बाकी दल तो राष्ट्रहित की बात न सोचकर केवल अपने परिवार के बारे में सोचते हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: