India - Worldworld
इंडोनेशिया के वैज्ञानिकों ने इज़ात किया अनोखा तरीका, अब खत्म हो जाएगा विश्व से डेंगू का नामोनिशान
विश्व में फैल रहे डेंगू से छुटकारा दिलाने के लिए इंडोनेशिया के वैज्ञानिकों ने अनोखा तरीका इज़ात किया है। इंडोनेशिया के वैज्ञानिकों ने लैब में एक Good Mosquito बनाया है। यह मच्छर डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को मारने का काम करेंगा। दावा यह भी किया जा रहा है कि Good Mosquito अगर इंसान को काट ले तो उसको ड़ेंगू नहीं होगा। ड़ेंगू को खत्म को करने को लेकर World Mosquito Program चलाया जा रहा है।
ड़ेंगू मामलों में आई कमी
इस शोध को लेकर ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी और इंडोनेशिया की गाडजाश यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक इसपर काम कर रहे है। वही शोधकर्ताओं द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक , Good Mosquito को इंडोनेशिया के रेड जोन में ट्रायल के लिए छोड़ा गया था। इसके पास ड़ेंगू के केसों में 77 फीसदी तक कमी आयी है।