
टोक्यो पैरालम्पिक : बैडमिंटन में भारत का कमाल, प्रमोद भगत ने जीता स्वर्ण, मनोज के नाम कांस्य
टोक्यो पैरालम्पिक : प्रमोद भगत ने बैडमिंटन में टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज कर लिया है।
आज उन्होंने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स Sl3 फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 2-0 से हराया। अपनी इस जीत के साथ उन्होंने इतिहास बना लिया है। प्रमोद गोल्ड मैडल जीतने वाले वो पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए है।
मनोज ने भी जीता कांस्य
Sl3 वर्ग में मनोज ने भी अपने नाम एक मैडल किया। मनोज मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी है। उन्होंने आज 46 मिनेट तक चले अपने मैच को जीत कर कांस्य पदक जीता।
गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी के नाम नया रिकॉर्ड
प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी और गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास लालिनाकेरे यतिराज ने भी फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
चाहे वह जीतें या हारें, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के 38 वर्षीय जिला मजिस्ट्रेट पैरालिंपिक में पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी बन जाएंगे।
सुहास, वर्तमान में विश्व नंबर तीन है। अभी तक उन्होंने सेमीफाइनल सहित तीन मैच खेले हैं।
ये भी पढ़े :- अचानक बिगड़ी सांसद मेनका गांधी की तबियत, सुलतानपुर का दौरा किया रद