India - Worldworld

मैक्सिको में भारी गोलीबारी में भारतीय महिला की हुई मौत

मैक्सिको। मैक्सिको के कैरेबियन तट पर स्थित तुलुम रिजॉर्ट में बीते शुक्रवार को हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में  एक भारतीय महिला की मौत हो गई है। जांच अधिकारियों के अनुसार, मृत महिला की पहचान अंजली रेयात के तौर पर की गई है। जो कि कैलिफोर्निया के सैन जोस की रहने वाले थी। जानकारी के अनुसार , तुलुम रिजॉर्ट में ड्रग्स माफियों के बीच गोलीबारी हुई थी। जिसमें कई लोग घायल हुए है वहीं दो लोगों की मौत भी हो गई है।

ट्रेवल ब्लॉगर थी भारतीय महिला

हमले में मारी गयी भारतीय महिला अंजली मूलरूप से हिमांचल की रहने वाली थीं । यहां कैलिफोर्निया से ट्रैवल ब्लॉगर का काम करती थी। अंजली ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दो से तीन दिन पहले तुलुम के समुद्र के किनारे की तस्वीर भी शेयर की थी।

इस वजह से भड़की दो गुटों में हिंसा

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि, दो गुटों में ड्रग्स को लेकर विवाद हुआ था। जो बढ़ते बढ़ते हिंसा में बदल गया और फिर गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान पास के रेस्टोरेंट में। बैठे लोग दहशत में आ गए और भगदड़ मच गई। इसी दौरान काफी लोग घायल हुए और दो लोगो की गोली लगने से मौत हो गई।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: