India - Worldworld

भारतीय ट्रक चालक को अमेरिका में हुई 15 महीने की जेल, लगाया गया जुर्माना

भारतीय ट्रक चालक को मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध तरीके से फायरआर्म्स रखने के जुर्म में सजा हुई है। साथ ही उस पर 4,710 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारतीय नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हैं। वह भारतीयों को भूल कर भी कोई तकलीफ नहीं दे सकते हैं। लेकिन कानून सबके लिए बराबर है और गलती करने वाले शख्स को सजा जरूर मिलती है। अमेरिका में भारतीय ट्रक चालक के साथ भी ऐसा ही हुआ। गलती करने पर कोर्ट ने उसे सजा सुनाई है। अमेरिका में एक भारतीय ट्रक चालक को मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध तरीके से फायरआर्म्स रखने के जुर्म में 15 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

भारतीय ट्रक चालक को मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध तरीके से फायरआर्म्स रखने के जुर्म में सजा हुई है। साथ ही उस पर 4,710 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। वहीं अदालत में हुए मुकदमे और गवाही के अनुसार लवप्रीत सिंह ने 2015 से लेकर 2018 तक अमेरिका तथा भारत में नौ अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी, मेल धोखाधड़ी और बैंक धोखाधड़ी की। साथ ही उस पर धन शोधन का आरोप भी लगाया गया।

न्याय विभाग ने शुक्रवार को कहा कि ट्रक चालक के तौर पर काम करने वाले सिंह को 15 महीने की जेल की सजा हुई है और उसपर धन शोधन तथा आग्नेयास्त्र अपराधों की क्षतिपूर्ति के तौर पर 4,710 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।  न्याय विभाग के अनुसार, भारत के लवप्रीत सिंह ने मार्च में धन शोधन यानी मनी लॉन्ड्रिंग का एक आरोप स्वीकार कर लिया। उसने एक धोखाधड़ी योजना के तौर पर अपने एक साथी से धन लेने और उसे कहीं और पहुंचाने का दोष स्वीकार किया है। साथ ही गैरकानूनी रूप से फायरआर्म्स रखने का भी आरोप स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें- बीएसएफ ने नाकाम की पंजाब सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, ढेर किए दो घुसपैठिए

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: