Sports

U-20 विश्व चैंपियनशिप में भारतीय मिक्स्ड 4×400 रिले टीम ने रचा इतिहास

केन्या : भारत की मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने बुधवार को यहां अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। ये अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में भारत का पांचवा पदक हैं।

भरत एस, प्रिया मोहन, सुमी और कपिल की भारतीय चौकड़ी ने 3:20.60 सेकेंड के समय के साथ फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। नाइजीरिया ने 3:19.70 समय के साथ स्वर्ण और पोलैंड ने रजत पदक अपने नाम किया।

सुबह आयोजित हीट रेस में भारत ने 3:23.36 सेकेंड के चैंपियनशिप रिकॉर्ड के साथ दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में फाइनल में प्रवेश किया था।

अब्दुल रज्जाक के स्थान पर भरत एस के दौड़ने के साथ हीट रेस के फाइनल में भारतीय टीम को बदलाव करना पड़ा। बरथ ने हाल ही में संगरूर में फेडरेशन कप नेशनल जूनियर चैंपियनशिप के दौरान अपनी बारी में  47.55 सेकेंड लिए थे।

प्रिया और सुमी के लिए ये दिन की दूसरी दौड़ थी।  क्योंकि दोनों ने व्यक्तिगत 400 मीटर हीट में भी भाग लिया था।

मिश्रित 4×400 मीटर रिले में बुधवार के कांस्य से पहले, अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की सीमा अंतिल (चक्का फेंक में कांस्य, 2002), नवजीत कौर ढिल्लों (चक्का फेंक, 2014 में कांस्य )। नीरज चोपड़ा (भाला फेंक, 2016 में स्वर्ण) और हिमा दास ( 400 मीटर, 2018 में स्वर्ण) ने पदक हासिल किये हैं।

प्रिया ने हीट 3 में 53.79 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने 400 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। फाइनल शनिवार को होगा।

शॉटपुट ( पुरुष )मुकाबले में , अमनदीप सिंह धालीवाल ने 17.92 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

जेवलिन थ्रो में कुंवर अजय सिंह राणा और जय कुमार दोनों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इसका फाइनल शुक्रवार को होगा।

ये भी पढ़े :- सॉफ्टवेयर पोस्टमैन का मूल्यांकन $225 मिलियन के फंडरेज के बाद हुआ 5.6 बिलियन

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: