TrendingUttar Pradesh

उद्यमी नीरज सिंघल बने IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- संगठन और MSMEs की उन्नति ही मेरा लक्ष्य

-वर्ष 2023-2024 के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये नीरज सिंघल

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये नीरज सिंघल
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये नीरज सिंघल

लखनऊ: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में गाजियाबाद के प्रमुख उद्योगपति नीरज सिंघल को सर्वसम्मति से आईआईए का राष्ट्रीय अध्यक्ष से चुना गया है। बता दें कि यह बैठक मंगलवार को को आईआईए भवन (लखनऊ) में चुनाव अधिकारी केके अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई थी। नीरज सिंघल गाजियाबाद स्थित KALCO Alu-Systems Pvt Ltd. के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। KALCO विभिन्न अल्यूमीनियम उत्पाद बनाने के लिए प्रसिद्ध है जिसमें आधुनिक बिल्डिंग मैटेरियल्स भी शामिल हैं। KALCO Alu Systems Pvt Ltd. एशिया के फेमस ब्रांड के रूप मे भी मान्यता प्राप्त है।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये नीरज सिंघल
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये नीरज सिंघल

19 वर्षों से संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं नीरज सिंघल

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में नीरज सिंघल विगत 19 वर्षों से विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं जिसमें चैप्टर चेयरमैन, डिविजन चेयरमैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के के पद शामिल हैं। वे आईआईए की अन्तर्राष्ट्रीय मामलों की कमेटी के चेयरमैन और संगठन की ओर से क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी रहे हैं। आईआईए को गति एवं मजबूती देने के लिए के उन्होंने विभिन्न देशों का भ्रमण किया है और उच्च अधिकारियों के साथ वार्ताएं भी की हैं। हाल ही में वे जर्मनी एवं डेनमार्क केदौरे पर गए थे जहां उन्होंने भारतीय दूतावासों के वाणिज्य काउंसलर के साथ देश के MSMEs के हित में सार्थक विचार विमर्श किया है। वहीं, उन्होंने स्वीडन, हंगरी, वियतनाम, रूस, मिश्र, थाइलैंड, युगांडा एवं म्यांमार में भी उद्योगों की स्थिति का अध्ययन किया है।

MSMEs की प्रगति ही मेरा लक्ष्य है: नीरज सिंघल

राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उद्यमी नीरज सिंघल ने कहा है कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझपर बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी भी है। संगठन को धरातल से ऊचाई तक पहुंचाने में सभी 18 पूर्व अध्यक्षों की कड़ी मेहनत और प्रगतिशील सोच रही है। हमें आईआईए को सामंजस्य एवं एक विचार के साथ और ऊचाईयों पर ले जाना है। मैं अपने सभी सहयोगी पदाधिकारियों के साथ प्रयासरत रहूंगा। आने वाले वर्षों में आईआईए में हमारा मुख्य लक्ष्य प्रदेश एवं देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की प्रगति तथा इन उद्योगों के माध्यम से प्रदेश एवं देश की GDP में प्रभावी योगदान करना रहेगा। आईआईए शुरू से ही प्रदेश एवं राष्ट्रीय सरकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर MSME का उत्थान करता आया है, इसे जारी रखा जाएगा। आज भारतीय MSMEs के पास अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध है, इसको देखते हुए ही कार्य किया जाएगा। नीरज सिंघल ने आईआईए के 11000 से अधिक सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुआ कहा कि वे उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। बता दें के आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नीरज सिंघल एक जुलाई 2023 से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: