पाकिस्तानी नौ सैनिकों ने भारतीय नाव पर किया हमला, एक मछुआरे की हुई मौत
रविवार को गुजरात तट पर पाकिस्तानी नौसेना की नापाक हरकत सामने आई है। आज पाकिस्तान की नौ सेना ने भारतीय नाव पर हमला कर दिया। पाकिस्तानी नौसेना ने अचानक से भारतीय नाव पर हमला किया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गयी है और इस हमले में एक मछुआरा घायल हो गया है।
मृतक मछुआरे की पहचान श्रीधर के तौर पर हुई है। मौके पर पहुँची पुलिस ने मछुआरे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये कोई पहला मामला नही है जब पाकिस्तानी नौसेना ने ऐसी हरकत की है। इससे पहले भी कई मर्तबा भारतीय मछुआरों पर हमला किया जाता रहा है। पिछले वर्ष ही अप्रैल माह में पाकिस्तानी नौ सेना ने दो नाव पर गोलीबारी कर दी थी। जिससे नाव में सवार 8 थे और उनमें से उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया है।
सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, भारत भी पाकिस्तान के मछुआरों को भी कई बार गिरफ्तार किया है। क्योंकि अरब सागर में समुद्री सीमा का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है। वहीं मछुआरों को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण नहीं दी गई है।