IndiaIndia - World

भारतीय सेना को मिला नया आर्मी चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे संभालेंगे अब से पदभार

नई दिल्ली। भारतीय सेना को उसका नया आर्मी चीफ मिल गया है।  लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे आर्मी चीफ पद पर नियुक्त होने वाले पहले इंजीनियर होंगे। मनोज पांडे अब मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के  स्थान को ग्रहण करने जा रहे है। दरअसल, वर्तमान आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे अप्रैल 2022 के लास्ट तक रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी अब लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे संभालेंगे।

 

 

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे पहले इंजीनियर होंगे, जो भारतीय सेना की कमान संभालेंगे। मौजूदा वक्त में जनरल मनोज पांडे उप सेना प्रमुख हैं। जनवरी 2022 में उनको वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया गया था। इससे पहले मनोज पांडे ईस्टर्न कमांड के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं और अंडमान-निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

 

 

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: