
TrendingUttar Pradesh
भारत आज से करेगा जी-20 की अध्यक्षता, रोशन होंगे स्मारक
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों को आज से सात दिनों तक स्मारकों पर लाइटिंग के साथ जी-20 का लोगो लगाने
नई दिल्ली: जी-20 की मेजबानी आज से भारत को मिल रही है। इस मौके पर आगरा के तीन स्मारकों समेत देश के 100 स्मारकों को रोशन किया जाएगा।
ताजनगरी में आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और अकबर का मकबरा सिकंदरा स्मारक को आज रात में रोशन किया जाएगा। सात दिन तक रात में लाइटिंग के साथ ही ताजमहल के साथ इन तीनों स्मारकों के प्रवेश द्वार पर जी-20 का लोगो भी लगाया जाएगा, जिससे इन स्मारकों पर आने वाले पर्यटक जी-20 की मेजबानी की जानकारी पा सकें।
वाराणसी: नाव संचालकों ने किया हड़ताल, दशाश्वमेध घाट पर होगी नाविकों की महापंचायत
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों को आज से सात दिनों तक स्मारकों पर लाइटिंग के साथ जी-20 का लोगो लगाने के निर्देश दिए हैं।