
भारत ने श्रीलंका की मदद को लेकर बढ़ाया हाथ, भेजा 36,000 टन पेट्रोल और 40,000 टन डीजल
इन दिनों पड़ोसी देश श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। जिसके मदद के लिए भारत आगे आया है। भारत ने श्रीलंका क ईंधन की दो खेप भेजीं है। क्योंकि इस समय यह देश दशकों के सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
बता दें कि श्रीलंका में भारत के उच्चायोग ने सूचित किया कि खेप में 36,000 टन पेट्रोल और 40,000 टन डीजल है। जहां डीजल की खेप के एक हफ्ते बाद आया है। नई दिल्ली से इस तरह की चौथी सहायता श्रीलंका को दी गई थी। गौरतलब है कि वित्तीय संकट के कारण ईंधन की कमी और बिजली कटौती के बाद श्रीलंका में बिजली संकट को कम करने में मदद के लिए भारत ने अब तक 270,000 टन ईंधन की आपूर्ति की है।
श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया भारत
आपको बताते चलें कि हाल ही में भारत ने श्रीलंका की डूबती अर्थव्यवस्था को किनारे करने में मदद करने और उनके खाद्य कीमतों और ईंधन की लागत को नियंत्रण में रखने के लिए 1 बिलियन डॉलर के ऋण की घोषणा की। फिलहाल इस समय श्रीलंका में अर्थव्यवस्था काफी खराब हो गया है। लोग अब सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।