India Rise Special

सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये चीजें, हमेशा रहेंगे सेहतमंद !

सुबह का नाश्ता शरीर को सेहतमंद रखने में मदद करता हैं। न्यूट्रिशन से भरपूर नाश्ता आपके तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अच्छा नाश्ता दिन की शुरुवात के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह आपको दिन भर ऊर्जा से भरा हुआ महसूस कराता हैं।

यह ज़रूरी है कि आप सुबह अच्छा नाश्ता करें। यदि आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा और शक्ति से भरपूर रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से न्यूट्रिशन से भरे नाश्ते के सेवन करें। आइये बताते हैं कि कौंन से फल और सब्ज़िया सुबह के नाश्ते के लिए ज़रूरी होती हैं।

फलों का सेवन
सुबह के नाश्ते में फलों का सेवन करना ज़रूरी हैं। सेब, केला, अनार, संतरा आदि शरीर तक पोषण पहुचाते हैं। आप इन फलों की स्मूदी भी बना सकते हैं। कुछ फल जैसे केले का शेक लोगों को बहुत पसंद आता हैं।

अंडे
अंडों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। यह शरीर का स्टेमिना बढ़ाता हैं और आपको पूरा दिन एक्टिव रखता हैं। अंडा प्रोटीन से भरा होता है जो शरीर के लिए बेहद आवश्यक हैं। नाश्ते के लिए आप अंडे का सैंडविच बना सकतें हैं। आप अंडों को उबाल कर भी कहा सकतें हैं।

ओट्स
ओट्स में फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती हैं। फाइबर बॉडी से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद होता हैं।ओट्स नाश्ते का अच्छा विकल्प है जो आपको स्वस्थ रखता है और पतला करने में भी मददगार साबित होता हैं।

उपमा और पोहा
उपमा या पोहा लो कैलोरी फूड्स हैं जो नाश्ते के लिए बहुत हेल्दी होते हैं। आप इसमें मटर, प्याज़, आलू, मूंगफली डाल कर इसे और स्वादिष्ट बना सकतें हैं।

वेजिटेबल जूस
सब्ज़ियां शरीर के लिए बहुत पौष्टिक होती हैं। रोज़ सुबह सब्ज़ियों का जूस पीने से शरीर में ज़रूरी पोषक तत्व पहुचते हैं। खास करके हरी सब्ज़िया, टमाटर, और गाजर आपकी आंखों की रौशनी बढ़ाती हैं और त्वचा में भी निखार लाती हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: