
इन पांच चीजों को अपने खाने में करें शामिल, कभी नहीं होगी कब्ज की समस्या
अक्सर लोग अपनी खराब पाचन तंत्र की वजह से पेट सम्बन्धी तमाम बीमारियों से जूझते रहते है। लेकिन क्या कभी आप ने सोचा पाचन तंत्र के खराब होने की वजह क्या हो सकती है। इसके कई कारण हो सकते है जैसे – अनियमित भोजन करना, ज्यादा खाना खाना और गलत लाइफस्टाइल को फॉलो करना।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो ऐसा करने से पेट में गैस, सूजन, अपच, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है। पर आज आपको इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने लिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे , जिसे आप अपने खाने में शामिल कर के पाचन तंत्र की समस्याओं से मुक्ति पा जाएंगे
ये चीजें बनाएंगी पाचन तंत्र को मजबूत
1. अदरक का सेवन
अदरक पाचन स्वास्थ्य के लिए अचूक तरीका मना जाता है। यह परेशान पेट को शांत कर देता है। अदरक में पाए जाने वाले तत्व आपकी इम्युनिटी बढ़ाते हैं और सर्दी-खांसी से बचाते हैं। इसलिए ये सर्दियों में भारतीय करी, चाय और यहां तक कि तले हुए भोजन में भी प्रयोग की जाती है।
2. हल्दी का सेवन
हल्दी में एंटी-फंगल, एंटी-वायरल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीकार्सिनोजेनिक, एंटी-म्यूटाजेनिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाएं जाते है। ये अक्सर आयुर्वेदिक चिकित्सा में पाचन उपचार एजेंट के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
3. जीरा का सेवन
जीरे में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट की परेशानी को कम करते हैं। जीरे का पानी आमतौर पर पाचन एंजाइमों के स्राव को उत्तेजित करता है और पाचन प्रक्रिया को तेज करता है। इस प्रकार ये आंत की समस्याओं से लड़ने में मदद करता है।
4. मेथी का सेवन
मेथी के दाने शरीर से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करते हैं. ये पेट और आंतों को शांत करते हैं. हर सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीना वजन कम करने और पेट की चर्बी को प्राकृतिक रूप से बर्न करने का एक प्रभावी तरीका है.
5. इलायची का सेवन
इलायची में बहुत स्ट्रांग स्वाद और सुगंध होती है. ये पेट से संबंधित समस्याओं जैसे कब्ज, अपच और गैस को ठीक करने के लिए भी फायदेमंद है.