राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी शिलान्यास पर सपा का हमला, कहा- ढोंग कर रही है भाजपा
पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए शिलान्यास कार्यक्रम को भाजपा का ढोंग करार दिया।
अलीगढ़ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अलीगढ़ पहुंचे हैं, जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वागत किया। बता दें कि पीएम मोदी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर तैयार होने वाले विश्वविद्यालय के आधारशिला कार्यक्रम में पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम ने डिफेंस कॉरिडोर का भी अवलोकन किया।
उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौज़ूद रहीं। pic.twitter.com/TxV4YifHpB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2021
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के आज अलीगढ़ दौरे से ठीक एक दिन पहले यानी कल सीएम योगी ने अलीगढ़ पहुंचकर लोढ़ा इलाके में पीएम के आगमन की तैयारियों एंव सुरक्षा का जायजा लिया था। वहीं, प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने भाजपा के इस कार्यक्रम पर हमला बोला है।
उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड्स का अवलोकन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। pic.twitter.com/oMUtrMwzzk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2021
सपा ने बताया ढोंग
पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए शिलान्यास कार्यक्रम को भाजपा का ढोंग करार दिया। अखिलेश ने लिखा- “आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व बीजेपी के पूर्वगामियों की ज़मानत ज़ब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है। जबकि उनके बनाए गुरुकुल विश्विद्यालय वृंदावन को बीजेपी सरकार ने नक़ली विवि घोषित करके उनका अपमान किया है।”
आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की ज़मानत ज़ब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है जबकि उनके बनाए गुरुकुल विवि. वृंदावन को भाजपा सरकार ने नक़ली विवि घोषित करके उनका अपमान किया है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 14, 2021
दो साल पहले हुई थी घोषणा
बता दें कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा सीएम योगी ने बीते 14 सितंबर 2019 में की थी। जिसके बाद 22 नवंबर 2019 में इसकी अधिसूचना जारी की गई थी। घोषणा के ठीक दो साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कर रहे हैं।
बता दें कि इस विश्वविद्यालय को 97.27 एकड़ में बनाया जायेगा और करीब 101 करोड़ रुपए खर्च के जायेंगे। यूनिवर्सिटी बनाने का लक्ष्य 2023 तक पूरा करने का है।