IndiaIndia - World

मन की बात के 87वां एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा – पार्लियामेंट से लेकर पंचायत तक आगे आ रही महिलाएं

पीएम मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के 87वें एपिसोड में देशवाशियों को संबोधित करेंगे। आकाशवाणी के जरिए सुबह 11 बजे से पीएम मोदी जनता के सामने अपने विचार रखेंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन पर होगा। अन्य मीडिया माध्यमों से भी पीएम मोदी के मन की बात को सुन सकते हैं। आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज ऑन एआईआर मोबाइल ऐप पर भी इसे सुना जा सकेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों और नमो ऐप पर भी इस कार्यक्रम को दिखाया जाएगा।

 

 

नवरात्रि को लेकर कर सकते हैं बात

 

 

माना जा रहा है कि, इस बार पीएम मोदी नवरात्र को ध्यान में रखते हुए महिला सशक्तिकरण की बात कर सकते हैं। इसके अलावा वह रूस-यूक्रेन संकट पर भी अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं। मन की बात कार्यक्रम के 86वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा था कि, भारत इटली से अपनी एक अमूल्य धरोहर को वापस लाने में सफल रहा है। इस धरोहर के तहत अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की हजारों साल पुरानी मूर्तियां आती हैं। पूर्व में बहुत सी मूर्तियां चोरी होकर भारत से बाहर चली गईं, ऐसे में इन्हें वापस लाना हमारी जिम्मेदारी है।

 

 

इन मुद्दों पर भी रखे थे अपने विचार

 

 

86वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा था कि, पार्लियामेंट से लेकर पंचायत तक अलग-अलग कार्यक्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही हैं। इसके अलावा सेना में जाकर भी बेटियां अब बड़ी भूमिकाओं में हैं। और देश की रक्षा कर रही हैं। गौरतलब है कि, पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। इसके बाद से ये कार्यक्रम आमतौर पर हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता रहा। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी आम जनता से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: