![](/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220313_144138-2-719x470.jpg)
IndiaIndia - World
ठाणे में युवक ने दरिंदगी की सारी हदें की पार, 70 और 72 वर्षीय बुजुर्ग महिलाओं से किया दुष्कर्म
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दरिंदगी की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक 22 साल के युवक ने 70 साल से अधिक उम्र की दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है। जहां आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, वशिंद थाना के एक अधिकारी ने आरोपी की पहचान सहापुर निवासी 22 वर्षीय भूषण हिंडोले के रूप में की है। आरोपी युवक 20 मार्च को एक 70 वर्षीय महिला के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
फिर वह पड़ोसी के घर में घुस गया और 72 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। जहां महिलाओं की शिकायत के बाद उस पर दुष्कर्म और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है।