India Rise Special

रुद्रपुर में बीमा कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू किया धरना प्रदर्शन, जानिए क्या है मांग

रुदपुर। उत्तराखंड के जिला रुद्रपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम मुख्य शाखा में तृतीय श्रेणी बीमा कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू किया। बीमा कर्मियों द्वारा की जा रही दो दिवसीय हड़ताल का आज पहला दिन है।   बीमा कर्मचारी संघ हल्द्वानी डिवीजन के आह्वान पर कर्मचारियों ने लाए जा रहे आईपीओ और एलआईसी के निजीकरण पर अपना विरोध प्रकट किया।

 

रुदपुर में मुख्य शाखा एलआईसी के गेट पर शाखा अध्यक्ष कामरेड राजवीर सिंह ने आठ सूत्री प्रमुख मांगों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए नारेबाजी की। शाखा अध्यक्ष ने कहा की, “केंद्र सरकार बीमा कर्मचारियों के हितों को कुचलने का प्रयास कर रही है। एलआईसी का निजीकरण और आईपीओ लाए जाने के फैसले पर कर्मचारी अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। प्रदर्शन में मुख्य रूप से विपिन त्रिपाठी, उपदेश सक्सेना, राजेंद्र सिंह,जीवंचन्द्र जोशी,राजीव सिंघल,पूनम सरोज,भुवनचंद्र भट्ट,अजय कुमार आर्य मौजूद थे।”

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: