
रोहतक में पति ने पत्नी की कस्सी से कटरकर की हत्या, खुद भी कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
महम (रोहतक)। हरियाणा के जिला रोहतक के महम के सेमाण गांव में पति ने अपनी ही पत्नी की कस्सी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी कीटनाशक पदार्थ को खाकर आत्महत्या की कोशिश करनी चाही। आस पास के लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने अधेड़ को उपचार के लिए महम के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल , यह पूरा मामला सेमाण गांव का है। जहां के रहने वाले 50 वर्षीय बलवंत अपनी पत्नी रोशनी के साथ शाम करीब 5 बजे खेत में गया था। इसके बाद वो काफी देर तक घर नहीं आया। इसी बीच परिवार को बलवंत और उसकी पत्नी के बीच खेत में किसी बात को लेकर अनबन का पता लगा। जब उसके परिवार वाले बीच बराव के लिए खेत पहुंचे तो देखा कि, बलवंत ने अपनी पत्नी रोशनी पर कस्सी से कई वार कर दिए। जिसमें उसकी पत्नी रोशनी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद बलवंत ने भी कीटनाशक दवाई निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी हालत गंभीर है। पता चलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए महम के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हत्या की सूचना मिलने पर महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। वहीं अस्पताल में भर्ती बलवंत की हालत गंभीर बनी हुई है।