India Rise Special

ऋषिकेश में पुलिस प्रशासन ने शुरू की लोगों की ज़िंदगी बचाने की मुहिम, पत्थरों पर संदेश लिख पर्यटकों को जागरूक करने का किया प्रयास

ऋषिकेश। उत्तराखंड के जिला ऋषिकेश के मुनिकीरेती और लक्ष्मण झूला इलाके में गर्मियों में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों का बचाव पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसके लिए इस साल पुलिस प्रशासन ने एक नई मुहिम की शुरुआत की है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन की ओर से दोनों ही थाना क्षेत्र में खतरनाक घाटों पर नहाने को लेकर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।

 

इसके साथ ही इसके बाद भी न मानने वालों पर पुलिस कार्यवाही कर रही है। इसके तहत पुलिस ने मुनिकीरेती से कई लोग को गिरफ्तार किया है। लक्ष्मण झूला थाना की पुलिस ने परंपरागत चेतावनी की बजाए अब घाट के पत्थरों और चट्टानों के जरिये पर्यटकों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है।

 

वही दूसरी तरफ गंगा तटों पर पर्यटक नशीले पदार्थों का सेवन करने के साथ-साथ प्रतिबंधित घाटों पर नहाने के लिए जा रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ ही घाटों पर आए दिन पर्यटकों के डूबने के मामले बढ़ जाते है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से जगह-जगह फ्लेक्स और होर्डिंग लगाकर जन जागरण किया जा रहा है।

 

जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती में तपोवन, सच्चा धाम आश्रम, नीम बीच, साईं घाट आदि ऐसे इलाके हैं, जहां नहाना बेहद खतरनाक है। इन्हीं इलाकों में सबसे ज्यादा डूबने की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस ने अब ऐसे घाटों पर आने वाले पर्यटकों को गिरफ्तार कर इनका पुलिस एक्ट में चालान करना शुरू कर दिया है। अब तक एक दर्जन लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: