
पाकिस्तान कि जेल में महिला को निर्वस्त्र कर के नचाया, आरोपी पुलिसकर्मियों पर हुई ये कार्रवाही
पाकिस्तान। बलूचिस्तान की एक जेल में महिला कैदी के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। जेल की कुछ महिला पुलिस कर्मियों ने एक महिला अपराधी को जबरन निर्वस्त्र कर दिया। इतना ही उसके कपड़े उतरवा कर महिला पुलिस ने महिला अपराधी से डांस भी करवाया। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाही करते हुए निलंबित किया गया हैं ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले की जांच कर रही जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि, महिला पुलिसकर्मी ने एक महिला अपराधी के खिलाफ अपने पद नाज़ायज प्रयोग करते हुए किया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
इस मामले में हुई थी महिला की गिरफ्तारी
पीड़ित महिला अपराधी पर एक बच्चे की हत्या का आरोप था। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मुहम्मद अजहर अकरम ने बताया कि, महिला पुलिसकर्मी ने जेल में सभी के सामने महिला कैदी को कपड़े उतारने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं उसे नाचने को भी कहा। जांच अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित महिला अपराधी को कोर्ट द्वारा पुलिस रिमांड में भेज दिया है।