![](/wp-content/uploads/2022/04/Rain-in-Patna-Gaya-The-Telegraph-1200-1024x538-1.jpg)
बिहार में प्रदेशवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी की आंधी और तेज बारिश की संभावना
पटना। मौसम विभाग ने बिहार वासियों को राहत देने वाली जानकारी साझा की है। राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में लू व भीषण गर्मी लोगों का बुरा हाल हो चुका है। ऐसे में 24 घंटे में पटना के अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गयी है। राजधानी का तापमान गुरुवार को 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, पूर्वी उत्तरप्रदेश से ट्रफ रेखा बिहार होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में अगले तीन दिनों तक बदलाव की स्थिति बनी रहेगी।
उनकी संभावना है कि आने वाले शनिवार में प्रदेश के उत्तर पूर्व जिलों में आंधी, मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में येलो अलर्ट जारी कर लोगों को आंधी-पानी के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।
इन स्थानों पर मौसम बिगड़ने की जताई गई संभावना
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल को छोड़ पटना समेत प्रदेश के 30 शहरों में शनिवार और रविवार को आंधी-पानी की आशंका है। भोजपुर, बक्सर, नालंदा, सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, पश्चिमी चंपारण, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, मधेपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा में धूल भरी आंधी, हल्के से मध्यम स्तर की बारिश, मेघ गर्जन व वज्रपात का पूर्वानुमान है। इन जगहों पर चक्रवाती हवा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं।