बिहार में एक महिला ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म
बिहार। बिहार के जिला मोतिहारी में एक आश्चर्यजनक घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने निजी अस्पताल में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। चार बच्चों पूरी तरह से स्वस्थ है, हैरानी वाली बात यह है कि महिला प्रसव सात माह के अंदर ही हुआ। महिला के चार बच्चों में तीन लड़के व एक लड़की है। इस बात की चर्चा पूरे जिले भर में हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जन्म देने वाली मां का नाम का नाम ऊषा देवी है। वह तुरकौलिया प्रखंड के चंदन कुमार सिंह की पत्नी है। महिला मोतिहारी के एक निजी अस्पताल से ही अपना इलाज करा रही थी। बीते सोमवार को शाम तकरीबन चार बजे प्रसव पीड़ा होने पर महिला को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उसका ऑपरेशन किया गया तो महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। इस मामले पर बोलते हुए डॉक्टर ने कहा कि, “सिर्फ एक बच्चें का वजन सामान्य से 600 ग्राम कम निकला, जिसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया है। बाकी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।”