इमरान खान ने निकाला आत्मनिर्भर बनने का अजीब तरीका, बन रहा मजाक
इमरान ने साल 2018 में 8 भैंसों को बेचकर 23 लाख रुपए जुटाए थे। साल 2018 में ही इमरान ने 102 कारों को नीलाम कर दिया।
बड़बोला पाकिस्तान हमेशा ही सबके सामने हाथ फैलाता रहता है। कई देश पाकिस्तान की मदद भी करते हैं। लेकिन वह उनके अहसानों को भूल शेखी बघारता रहता है। लेकिन अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का नया कारनामा सामने आया है। पाकिस्तान ने आत्मनिर्भर होने का फैसला किया है और आर्थिक आत्मनिर्भरता का अजीब तरीका निकाला है। इसके कारण एक बार फिर उनका मजाक बन रहा है।
खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री इमरान खान ने सरकारी आवास आम लोगों को किराए पर देने का फैसला किया है। अब यहां कल्चरल, फैशन और एजुकेशनल प्रोग्राम समेत अन्य इवेंट के लिए लोग इसे किराए पर ले सकते हैं। इससे पहले भी इमरान सरकार ने ऐसा ही नायाब फैसला किया था। इमरान ने साल 2018 में 8 भैंसों को बेचकर 23 लाख रुपए जुटाए थे। साल 2018 में ही इमरान ने 102 कारों को नीलाम कर दिया।
बता दें कि इमरान ने ऐसा कारनामा किस लिए किया है। पाकिस्तानी आवाम दाने दाने को मोहताज है। और इमरान खुद आलीशान महल में रहते हैं। सभी सुविधाओं से लैस बनी गाला को पाकिस्तान का सबसे आलीशान बंगला भी कहा जाता है। इमरान खान के इस सरकारी घर का नाम बनी गाला है। बनी गाला स्टेट साढ़े सात एकड़ में फैला है। बनी गाला पहाड़ की चोटी पर है। बनी गाला में एक बोटैनिकल गार्डन है। साथ ही एक झील, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट भी है।
यह भी पढ़ें- मुंबई पुलिस ने BYJU’S के फाउंडर के खिलाफ दर्ज की एफआईआर