TrendingUttar Pradesh

अभिभावकों के लिए जरूरी खबर: 26 जुलाई से नए समय पर खुलेंगे UP के परिषदीय विद्यालय

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है।

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के आने-जाने का समय बदला

लखनऊ: मौसम में बदलाव होने के साथ ही उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने बच्चों के स्कूल आने-जाने के समय में भी परिवर्तन कर दिया है। अब 26 जुलाई यानी मंगलवार से स्कूलों में पठन-पाठन का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू होगा।

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब इन विद्यालयों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पढ़ाई होगी। ऐसा करने की एक वजह शिक्षकों को भी स्कूलों में समय से पहुंचने में आसानी होने की मानी जा रही है। अभी स्कूल में सुबह 7:30 बजे के औचक निरीक्षण में कुछ शिक्षक स्कूल पहुंच ही रहे होते हैं तो उनको भी अनुपस्थित कर दिया जाता है। ऐसे में अब समय परिवर्तन से उनको भी आने में सुविधा होगी।

अक्टूबर से मार्च 2023 तक सुबह नौ बजे से खुलेंगे स्कूल

प्राथमिक व उच्च विद्यालयों के समय में परिवर्तन के संबंध में आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया है। स्कूलों का यह टाइमटेबल 30 सितंबर, 2022 तक रहेगा। परिषदीय और सरकारी स्कूल सुबह आठ बजे खुलने के बाद 15 मिनट प्रार्थना और योगाभ्यास कराएंगे। मध्यावकाश सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद एक अक्टूबर, 2022 से 31 मार्च, 2023 तक स्कूल सुबह नौ बजे से तीन बजे तक चलेंगे।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: