
स्वस्थ रहना है तो फ़ास्ट फ़ूड को कहना होगा अलविदा, जानें क्या है नुकसान !
अक्सर लोगों को ऑफिस में कार्य के दौरान नींद आती है।इसकी वजह रात की अधूरी नींद और फ़ास्ट फ़ूड हैं। घर के बने पौष्टिक आहार का हमें दिन भर एक्टिव रखने में बहुत बड़ा योगदान रहता है। अगर उस पौष्टिक आहार की जगह हम तेल से भरे समोसे, पकोड़े या फिर पिज्जा खाये तो सेहत पर तो असर पड़ेगा ही, साथ में काम पर भी असर पड़ेगा।
यह तो सबको ज्ञात है कि फास्ट फूड सेहत के लिए हानिकारक हैं। लेकिन यह कितने प्रकार से शरीर को नुकसान पहुंचाता है, इस बात से सब अनजान है। जंक फूड के अधिक सेवन से लोगों को कई तरह की बीमारियों से जूझना पड़ता हैं। पिज़्ज़ा बर्गर, फ्राइड राइस, नूडल्स जैसे अन्य प्रकार से फ़ास्ट फ़ूड बस रोग बढ़ाते हैं।
चेहरे पर सूजन
जंक फूड्स में नमक और अन्य मसालों की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है। अधिक नमक का सेवन शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ाता हैं। साथ ही वाटर रिटेंशन, सूजन और अधिक सुस्ती जैसी समस्याओ को पैदा करता हैं।
त्वचा पर असर
फास्ट फूड का सेवन त्वचा पर बहुत गहरा असर करता हैं। फास्ट फूड का अधिक सेवन करने से शरीर में हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है। इसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति के चेहरे पर पिंपल्स, और दाग धब्बे हो जाते हैं।
नींद न आना
जंक फूड खाने से नींद पर भी असर पढ़ता हैं। बात यह है कि फास्ट फूड के सेवन से न्यूरोकेमिकल प्रोसेस प्रभावित होता है, जिसके कारणवश व्यक्ति को नींद पर प्रभाव पड़ता हैं। कम नींद आने से आलस और व्यवहार में चिड़चिड़ापन आने लगता हैं।
बालों का झड़ना
फास्ट फूड अगर सबसे ज्यादा कही नुकसान करता है तो वो हैं बालो को। फास्ट फूड को खाने से बालों को पोषण नही मिल पाता हैं। इस वजह से बाल झड़ना शुरू हो जाते है। फ्रेश फ़ूड में बालों के लिए पर्याप्त पोषण होता हैं जिससे बाल सुंदर और मजबूत बनते है।
डायबिटीज
फास्ट फूड में शुगर की मात्रा ज्यादा पाई जाती हैं। इससे शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता हैं। यह भी एक कारण है जिस वजह से व्यक्ति डायबिटीज या अन्य बीमारियों की चपेट में आता हैं।