India Rise Special

हिमाचल प्रदेश : ठियोग में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

हिमाचल प्रदेश : ठियोग में सेब से लदा एक पिकअप वाहन आज सुबह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गया। दुर्घंट्ना इतनी भयावह थी कि पिकअप सवार दोनों भाइयों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है । हादसा ठियोग थाना क्षेत्र में  लीलुपुल के पास घटित हुआ।

जैसे ही हादसे की सूचना मिली , ठियोग पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पहुँचते ही उन्होंने मृतकों व घायल को खाई से निकालने का कार्य शुरू किया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान ठियोग के बगड़ा गांव निवासी अनूप (27) और प्रताप सिंह (33) के रूप में हुई है। वहीँ घायल का नाम दीपक बताया जा रहा है। घायल केवल 15 वर्ष का है। प्रताप सिंह वाहन चला रहा था।

पुलिस ने जानकारी दी कि  बोलेरो पिकअप HP 30 A  0292 में कुल 3 लोग सवार थे। वाहन चौपाल से फल मंडी शिमला की ओर जा रहा था । आज तड़के, लीलुपुल पेट्रोल पंप के पास पिकअप गहरी खाई में गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

ये भी पढ़े :- यूपी विधानसभा सत्र: सीएम योगी ने सदन में गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: