Tourism

अगर आप भी मानसून में घूमने का प्लान कर रहे है तो यह जगह जन्नत से कम नहीं

नई दिल्ली : पूरे साल में मानसून सिर्फ ऐसा मौसम होता है जब धरती में चारों तरफ हरियाली छा जाती है मौसम खुशनुमा और माहौल रोमेंटिक हो जाता है। मौसम के मिजाज में चार चांद लग जाते है। प्रकृति की सुंदरता कई गुना ज्यादा बढ़ जाती हैं। साल का यह ऐसा वक्त होता है जब लोग घर से बाहर निकल कर मौसम का मजा लेते हैं। लोगों को अपने बीलव के साथ अलग-अलग जगहों में घूमने का मन करता है।

आप को बता दे भारत में भी बहुत सी ऐसी जगहें हैं वर्षा ऋतु में जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है। आप भी अगर उन लोगों में से हैं जिन्हें घूमना फिरना और मानसून का मौसम बहुत पसंद है तो आप भी इन जगहों पर जाकर बारिश का पूरा मजा उठा सकते हैं।

1. दार्जिलिंग

दार्जिलिंग का नाम घूमने वाली जगहों में ना आए ऐसा तो बिल्कुल नहीं हो सकता। दार्जिलिंग चाय के खूबसूरत बागानों, हरे-भरे पहाड़ों से सजा भारत के मशहूर पर्यटन तथा प्राकृतिक स्थानों में से एक है। दार्जिलिंग की सुंदरता बारिश के मौसम में और भी हर चांद लग जाते है। दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन में बैठकर यहां के नजारों का आनंद बहुत ही आनंददायक होता है।

2. कौसानी

कौसानी, उत्तराखंड का एक छोटा सा गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विख्यात है। कौसानी की विशेषता है कि मानसून के मौसम में घरों के ऊपर बादल आ जाते हैं जो स्वर्ग का अनुभव करता है। बारिश के मौसम यह स्थान प्रेमियों के लिए में बेहद रोमांटिक सा बन जाता है।

3. पंचगनी

बारिश की बूंदों के बीच हरियाली का आनंद उठाने और घूमने के लिए महाराष्ट्र का पंचगनी लोगों के लोकप्रिय स्थानों में से है। पूरे साल पंचगनी लोगों की सैर करने के लिए खुला रहता है। मानसून के वक्त खूबसूरत और रोमांटिक जगह बन जाती है।

4. मुन्नार

बारिश में कहीं घूमने की अगर आप योजना बना रहे हैं तो केरल के इद्दुकी के मुन्नार की यात्रा एक बार जरूर करें। पर्यटकों के लिए यहां मानसून का आनंद लेना बेहद खूबसूरत एहसास होता है। एक बार जाने के बाद वहां की अनुभूति को कोई कभी भी नहीं भूल सकता हैं।

5. जीरो वैली

अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली के नाम से मशहूर इस घाटी का दृश्य मानसून में देखने वाला होता है। पूरे साल यह जगह अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती है।

यह भी पढ़ें: यूपी के पूर्व CM और दिग्गज नेता कल्याण सिंह का निधन, लखनऊ में चल रहा था इलाज

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: