Tourism

अगर आप भी धरती में स्वर्ग का अनुभव करना चाहते हैं तो इन जगह पर जरूर जाएं!

लोग धरती पर स्वर्ग स्विट्जरलैंड को मानते है। स्विट्जरलैंड की खूबसूरत पहाड़ियां, चारों ओर हरियाली, नदियां व झीलें विश्व में प्रसिद्ध हैं। लेकिन भारत में भी बहुत सी ऐसी जगहें हैं, जो स्विट्जरलैंड से खूबसूरती के मामले में बिल्कुल भी कम नहीं हैं। आइए जानते हैं भारत के इन खूबसूरत जगहों के बारे में:

खज्जियार:

इनमे से एक है हिमाचल प्रदेश में स्थित खज्जियार । जो देश के खूबसूरत हिल स्टेशनों में आता है। दुनिया का ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी खज्जियार को कहा जाता है। खज्जियार का मौसम, ऊंचे-लंबे हरे-भरे पेड़, खूबसूरत पहाड़ पूरी तरह से स्विट्जरलैंड का अहसास दिलाते हैं। खज्जियार में आकर्षक झील और झील के चारों तरफ की खूबसूरती रोमांचित अनुभव देती है। यह छोटा सा हिल स्टेशन भारत के बेहतरीन जगह में शुमार है।

डलहौजी

डलहौजी एक बहुत ही खूबसूरत और धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं के बीच एक बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल है। पर्वतों से घिरी इस जगह में आने के बाद तो मानो ऐसा अनुभव होता है कि मानों आप स्वर्ग में आ गए हो। कई लोग यहां सर्दियों में जाना बहुत पसंद करते हैं क्योंकि यहां बर्फबारी का नजारा काफी रोमांचित दिखता है।

गुलमर्ग

गुलमर्ग धरती में स्वर्ग जैसी ही एक जगह है। यह एक खूबसूरत सा हिल स्टेशन है। बर्फबारी के समय यहां पहाड़ बर्फ से ढक जाते हैं। यहां हरी-भरी पहाड़ियां और ढलान पूरे साल भर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसा नजारा दुनिया में और कहीं शायद देखने को नहीं मिलता है।

फूलों की घाटी

उत्तराखंड की यह जगह ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ घूमने के लिए बेहद मशहूर है। और एक बेहतरीन पर्यटन स्थलों में भी शुमार है। यहां की खूबसूरती सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। उन्हें मंत्रमुग्ध कर देती है। यहां आकर आपको अजीब सी शांति मिलती है अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं। तो आपको यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं लग सकती आपको 500 से ज्यादा फूलों की प्रजातियां यहां की घाटी में देखने को मिलेंगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: