Tourism

अगर आपके भी घूमने का बजट है कम, तो कम बजट में इन जगह पर जरूर जाएं!

लोग कोरोना महामारी के दौरान कई दिनों तक घर पर रहने को मजबूर हो गए थे। मानसिक और शारीरिक रूप से हर कोई इतना परेशान हो चुका है इस महामारी से लोग इतना परेशान हो गए हैं की अब लोग शायद अपने मन को बदलना भी चाहते हैं।

उन जगहों पर लोग घूमना पसंद करते है। जो शांत और काफी खूबसूरत हो, और उनके बजट में भी हो। आप भी अगर ऐसी ही जगह पर घूमने को सोच रहे है तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहें है जो आपके दिल को जीतने के साथ आपके बजट में भी आयेंगी। आइए जानते हैं भारत की इन खूबसूरत जगहों के बारे में:

कसोल-

कसोल हिमाचल की पहाड़ियों में बसा एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इसे धरती का स्वर्ग भी कहते हैं। प्रकृति ने कसोल को खुद ही संवारा है। यहां पर गिरने वाले झरनों की आवाज दिल को छू जाती है। कसोला से आप खुद को प्रकृति के पास महसूस करेंगे।

मसूरी-

मसूरी देश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में एक है। अपनी खूबसूरती के कारण यह पर्वतों की रानी के नाम से भी मशहूर है। मसूरी घूमने फिरने के लिहाज से बहुत ही शांत और खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

गोवा-

बहुत ही कम खर्चे में और खूबसूरत जगह में गोवा आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। आप बहुत ही कम कीमत पर यहां पर आकर घूमने का मजा ले सकते हैं। गोवा के समुद्र दुनिया भर में मशहूर हैं। गोवा अपने समुद्रों के लिए ही दुनिया भर में जाना जाता है। यहां पर सी फूड यहां के खाने की खासियत में शुमार है।

अलवर

अलवर राजस्थान की एक बेहद खूबसूरत जगह है। अलवर की ऐतिहासिक इमारतें यहां के इतिहास को दर्शाते हैं। अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा अलवर कभी शाल्वपुर के नाम से जाना जाता था। यहां की सुंदर झीलें विशाल महल शानदार मंदिर खूबसूरत स्मारक और विशाल किलो के लिए अलवर प्रसिद्ध है।

हवा महल

जयपुर में बना हुआ हवा महल लाल और गुलाबी बलुआ पत्थरों से निर्मित है। इसे महाराजा सवाई जय सिंह के पोते समय प्रताप सिंह ने बनवाया था। यह पर्यटन स्थलों और दर्शनीय स्थलों में एक खास दर्जा प्राप्त किए हुए हैं।

सिलवासा

सिलवासा पुर्तगाल शासन में राजधानी बनाने के बाद दुनिया भर में मशहूर हो गया था। यहां लोग पुरानी संस्कृति और कला से जुड़ जाते हैं। सिलवासा का वातावरण आपका दिल जीत सकता है।

वायनाड

वायनाड केरल में बसा एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। वायनाड के की प्रकृति यहां के हरे भरे पहाड़ और पर्वत प्राकृतिक को खूबसूरत बनाने में अपना पूरा सहयोग देते हैं ।वायनाड एक बहुत ही शांत और खूबसूरत जगह है। यहां पर कई पुराने धार्मिक मंदिर भी हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: