Lifestyle

अगर आपके सामने दिख रहे हैं ये संकेत, तो टूट सकती है आपकी रिलेशनशिप

प्यार करना आसान होता है लेकिन प्यार को निभाना उतना ही मुश्किल होता है।  दोनों पार्टनर को मिलकर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना पड़ता है, तब कहीं जाकर रिश्ता सालों तक चल पाता है। लेकिन कई बार ये भी देखा जाता है कि किन्हीं कारणों की वजह से लोगों का रिलेशनशिप टूट जाता है। हालांकि, इसके संकेत पहले से लोगों को मिल रहे होते हैं, लेकिन वो इन्हें समझ नहीं पाते। तो चलिए आपको उन संकेतों के बारे में बताते हैं जिनसे आप ये समझ सकते हैं कि आपका रिलेशनशिप टूट सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

बातचीत कम करना 
अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता लगातार मजबूत बना रहे और निरंतर आगे बढ़ते रहे, तो इसके लिए आपको एक-दूसरे से बातें करते रहनी चाहिए। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच में कम्युनिकेशन गैप है, तो इसका मतलब कि कहीं न कहीं दोनों में विश्वास की कमी है। इसलिए रिश्ता आगे बढ़ने की जगह टूटने के काफी चांस होते हैं।

शक करना होता है खतरनाक 
किसी भी रिश्ते में शक तब पैदा होता है, जब वहां विश्वास की कमी होती है। शक किसी भी अच्छे-खासे रिलेशनशिप को खराब और तोड़ तक सकता है। किसी भी रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर टिकी होती है न की शक पर। जब रिश्ते में शक पैदा हो जाता है, तो फिर ये रिलेशनशिप को आगे नहीं बढ़ने देता। यहां तक की पार्टनर्स के बीच अलगाव तक हो जाते हैं।

बातें छुपाना 
जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो जितना हक आपको अपने पार्टनर की जिंदगी के बारे में जानने का होता है उतना ही आपके पार्टनर का भी होता है। अगर कोई भी अपने पार्टनर से अपनी पर्सनल बातें छुपाता है, तो ऐसे में इसका गलत असर रिश्ते पर पड़ता है। ऐसे में विश्वास की कहीं कमी नजर आती है और साथ ही लगता है कि आपको अपने इस रिश्ते पर भरोसा नहीं है।

पार्टनर पर ध्यान न देना
जब दो लोग प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो वो चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनसे प्यार करने के साथ ही उनकी हर समस्या में उनके साथ खड़े रहे। लेकिन देखा जाता है कि कुछ लोग अपने पार्टनर्स की परेशानियों से दूर भागते हैं। जहां उन्हें उनकी समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद करनी चाहिए, तो वहीं वो उन परेशानियों से दूर भागते हैं और अपने पार्टनर को अकेला छोड़ देते हैं, जो रिलेशनशिप टूटने की वजह बन सकता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: