India Rise Special

गुमला में हुआ IED ब्लास्ट, बेगुनाह ग्रामीण की हुई मौत, पुलिस के लिए बिछाया गया था जाल

झारखंड : गुमला जिले में IED ब्लास्ट में एक ग्रामीण की मौत हो गयी। मामला गुमला जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र का है। बुद्धेश्वर नागेशिया (43 वर्ष) जुड़वानी जंगल से बकरी चरा कर घर वापस आ रहा था। वापस लौटते समय वह माओवादियों द्वारा प्लांट किये गए बम की चपेट में आ गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण अपनी बकरी को चराने के लिए जंगल गया था। वापस लौटते समय उसका पैर IED पर पड़ा। बम फटने पर तुरंत ही ग्रामीण की मौत हो गयी। गाँव के लोगो के अनुसार, बिशुनपुर थाना क्षेत्र में कई जंगल है जहाँ भाकपा माओवादी ने आइईडी बम प्लांट किये थे। बुधवार को बुद्धेश्वर नागेशिया के साथ हुई इस घटना के बाद सारे गाँव के लोग दहशत में है।

घटना के बारे में पता लगने के बाद कुछ ग्रामीण हिम्मत करके जंगल की ओर गए। ग्रामीणों ने सावधानी से बुधु नगेसिया के शव को जंगल से निकाला और गांव तक लेकर आये। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस की कार्यवाही फिलहाल जारी है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रेशर बम के निशाने पर क्षेत्र के पुलिस वाले थे। माओवादियों ने पुलिस को निशाना बनाने के लिए यह बम प्लांट किया था। पुलिस अधीक्षक से बात करने के बाद यह पता चला है कि, घटना कल शाम की है। पुलिस को यह जानकारी आज मिली। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुची। एसपी ने इस घटना पर अपना क्रोध जताया। उन्होंने साफ कहा कि माओवादियों को इस दुस्साहस की कीमत चुकानी पड़ेगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: