
पानीपत में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, वजह जान हो जाएंगे हैरान
पानीपत। हरियाणा के जिला पानीपत दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पानीपत के माडल टाउन इलाके के अपार्टमेंट के निवासी के व्यक्ति ने शराब के नशे में चरित्र संदेह में पत्नी पर चाकू से वार कर दिया।।इस दौरान मौके पर मौजूद महिला के जेठ व जेठानी ने उसकी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी करते हुए बताया कि, “23 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी 22 साल की बेटी और 20 साल का बेटा है। उसका पति शराब पीने का आदी है। अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट कर गाली देता है। बच्चों के भविष्य के लिए और समाज में इज्जत के कारण वह चुप-चाप पति के अत्याचार सहन कर रही है। गत रात्रि पति शराब के नशे में घर आया और चरित्र पर संदेह कर उसे गालियां देने लगा। उसने विरोध किया।”
जिसके बाद गुस्से में आकर उसके पति ने महिला पर चाकू से वार कर दिया , जिसके बाद पीड़िता के बाएं पैर के घुटने पर गहरी चोट लग गयी। चोट लगने की वजह से पीड़ित महिला ने शोर मचाना शुरू किया। जब कोई नहीं आया तो महिला ने अपने जेठ को काल कर जान बचाने की गुहार लगाई। उसे जान से मारने की धमकी दी। जेठ, जेठानी, उनका बेटा व बेटी घर आए और उसके पति को समझाया। डायल 112 पर पुलिस को काल किया। उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया।