India Rise Special

HP: कल शिमला लौटेंगे सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, 24 को राजभवन में कैबिनेट मंत्री ले सकते हैं शपथ

25 दिसंबर से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आलेखन ने प्रदेश से बाहर के दौरे पर जाना है संभवतः इसके लिए ऐसा किया गया है। ऐसे में

शिमला: हिमाचल प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नई सरकार के गठन होने के बाद भी अभी तक मंत्रिमंडल गठन नहीं हुआ है। इसी बीच खबर आ रही है कि 24 दिसंबर शनिवार को कैबिनेट मंत्रियों को राजभवन शिमला में शपथ दिलाई जा सकती है। इसके लिए राजभवन में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज कोविड सैंपल  लिया गया है देर रात तक इसके रिपोर्ट आएगी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मुख्यमंत्री के शुक्रवार शाम को शिमला पहुंचने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि 25 दिसंबर से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आलेखन ने प्रदेश से बाहर के दौरे पर जाना है संभवतः इसके लिए ऐसा किया गया है। ऐसे में कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम में बहुत विलंब हो रहा था।

जानिए गणित के जादूगर रामानुजम के बारे में, जिन्होंने सैकड़ों साल पुराने गणितीय रहस्‍य सुलझाए…

आपको बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू 18 दिसंबर को नई दिल्ली में संक्रमित हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए जा रहे थे 19 दिसंबर को उनकी प्रधानमंत्री से मुलाकात प्रस्तावित थी। पीएम मोदी से मुलाकात से पहले को भी टेस्ट में वह पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उनकी पीएम मोदी से मुलाकात स्थगित हो गई।

बता दें कि सुकू भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान गए थे। राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से भी दिल्ली में मुलाकात की थी। उमाशंकर होने के बाद से हिमाचल सदन नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुख को क्वारंटाइन हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: