Career

कैसे बनें एक सफल सिविल इंजीनियर, यहां जानें पूरी जानकारी 

प्रत्येक छात्र अपना उज्जवल भविष्य बनाना चाहता है, इसके लिए वह हाईस्कूल से ही विचार-विमर्श करने लगता है, और वह अपने लक्ष्य के आधार पर इंटरमीडियट में विषय का चुनाव करता है, जो आगे लक्ष्य को प्राप्त करने की आधारशिला तैयार करता है, यदि आप सिविल इंजीनियर बनना चाहते है, तो आपको इंटरमीडियट विज्ञान वर्ग में पीसीएम ग्रुप के साथ करना आवश्यक है | एक सिविल इंजीनियर डिजाईन, कंस्ट्रक्शन, रोड, बिल्डिंग, घर बनाना, बांध इत्यादि का नक्शा बनानें का कार्य करता है,  उसी नक़्शे के आधार पर कार्य आरंभ  किया जाता है | 

सिविल इंजीनियरिंग एक प्रोफेशनल इंजीनियरिंग कोर्स है,  इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात आप एक सिविल इंजीनियर कहे जायेंगे | एक सिविल इंजीनियर का कार्य कंस्ट्रक्शन, रोड, बिल्डिंग, घर बनाना, बांध इत्यादि के डिजायन का निर्माण करना है, यह एक महतवपूर्ण और जिम्मेदारी का कार्य है |

वर्तमान समय मे सिविल इंजीनियरिंग में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। अगर आप civil engineering course करते हैं, तो बेसक आपके लिए यंहा पर अनेक रोजगार के मौके हैं। आज के समय मे सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का  काफी पसंदीदा कैरियर विकल्प है। चुकी सिविल इंजीनियरिंग का फील्ड डायरेक्ट कंस्ट्रक्शन और रियल इस्टेट से जुड़ा है। इसलिए इसमे जॉब की कमी नही है। बड़ी- बड़ी बुलडिंग, पल निर्माण, सड़क, हाईवे, ड्रम सीवेज सिस्टम, एयरपोर्ट आदि की रूपरेखा civil engineer ही तैयार करते हैं। इसलिए हम कह सकते हैं, कि सिविल इंजीनियरिंग वर्तमान समय मे आकर्षक कैरियर ऑप्शन हैं। यंहा पर आप अनेक पदों पर अपनी सेवाएं दे सकते हैं। 

सिविल इंजीनियरिंग आप दो प्रकार से कर सकते है, पहला डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग और दूसरा डिग्री इन सिविल इंजीनियरिंग है | डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग तीन वर्ष का कोर्स है, जिसे करने के बाद आप जूनियर Civil Engineer कहे जायेंगे | डिग्री इन सिविल इंजीनियरिंग यह चार वर्ष का कोर्स होता है, इसको करने के बाद आप सिविल इंजिनियर कहे जायेंगे |

सिविल इंजीनियर के कोर्स

दोस्तों सिविल इंजीनियरिंग में आप 3 तरह के कोर्स कर सकते हैं।

  1. Diploma in civil engineering
  2.  B.Tech in civil engineering
  3.  M.tech in civil engineering

सिविल इंजीनियर की योगयता

 1  Diploma in Civil Engineering 

Diploma in civil engineer में आपको सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मिलता है यह कोर्स 3 साल का होता है।

Diploma in civil engineer के लिए आपको किसी की मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा math chemistry physics  विषय से पास करनी होती है।

आपको अपने 10वीं या 12वीं में कम से कम 60% अंक लाने होते हैं।

 2  B.tech in Civil Engineering 

B.Tech in civil engineering  एक प्रोफेशनल अंडर ग्रेजुएशन का कोर्स है जिसमें आपको सिविल इंजीनियरिंग में Bachelor of Technology की डिग्री मिलती है।

बी.टेक इन सिविल इंजीनियरिंग 4 साल का कोर्स है।

इस कोर्स के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा math, science  विषय से कम से कम 60% से लेकर 75% अंकों के साथ पास करनी होती है।

दोस्तों इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेने के लिए हमारे देश में एक नेशनल लेवल की इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा आयोजित होती है आप इस परीक्षा के द्वारा हमारे देश के बहुत सारे सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में इंजीनियरिंग कोर्स कर सकते हैं।

Jee mains or jee advanced नेशनल लेवल की इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की परीक्षा है।

 3  M.tech in Civil Engineering 

M.tech in civil engineering एक professional post graduation  का कोर्स है। इसमें आपको सिविल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री मिलती है।

M.tech in civil engineering  2 साल का कोर्स है और इस कोर्स के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक करना होता है। आपको अपने अंतिम वर्ष में कम से कम 60% अंक लाने होते हैं।

दोस्तों एमटेक कोर्स में दाखिला आपको गेट के परीक्षा के द्वारा ही मिलते हैं।

सिविल इंजीनियरिंग में m.tech करने के लिए आपको गेट की परीक्षा देना अनिवार्य है और आपको गेट में अच्छा अंक लाना भी अनिवार्य है तभी आप को किसी अच्छे कॉलेज में एमटेक कोर्स में दाखिला मिलेगा।

यह भी पढ़ें: क्या है BJMC कोर्स, यहां जानें पूरी जानकारी 

Best Civil Engineering College

दोस्तों जैसे कि अभी इंजीनियरिंग युवाओं की पहली पसंद बन गया है इस चीज को देखते हुए आज हमारे देश में बहुत सारी इंजीनियरिंग कॉलेजेस हैं सरकारी और प्राइवेट जहां से आप सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स कर सकते हैं।

दोस्तों अब हम हमारे देश के  top civil engineering college  के बारे में जानेंगे। दोस्तों इन कॉलेजेस में दाखिला लेने के लिए आपको प्रवेश परीक्षा अनिवार्य है इसीलिए आप अपनी 12वीं के साथ-साथ इन कॉलेज में दाखिला लेने के लिए इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। 

  • IIT Madras
  • IIT Bombay
  • IIT Delhi
  • IIT Kanpur
  • IIT Kharagpur
  • IIT Roorkee
  • IIT Guwahati
  • IIT Mandi
  • IIT Hyderabad
  • Manipal Institute of Technology
  • College of Engineering Pune
  • RV College of Engineering Bengalore
  • Lovely Professional Institute Punjab
  • Vellore Institute of Technology
  • NIT Warangal
  • NIT Trichy
  • NIT Surathkal
  • NIT Rourkela
  • NIT Calicut
  • Delhi Technical University
  • Jamia Millia Islamia New Delhi
  • Indian Institute of Engineering and Science

सिविल इंजीनियर अधिकारी का वेतन

भारत में एक Civil Engineer की Salary Entry Level पर सालाना Rs.161,000 तक हो सकती है। ऐसा देखा गया है कि भारत में एक Civil Engineer की Monthly Salary कम से कम Rs. 14,700 तक हो सकती है। Civil Engineer की Salary उसके Experience के साथ बढ़ती भी रहती है। Experience के बाद इनकी Maximum Salary Rs. 45,600 प्रति माह तक हो सकती है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: