
कुरुक्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, मौके पर तीन की मौत , इतने लोग बुरी तरह से हुए जख्मी
हरियाणा । हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देंखने को मिला है। जिसके चलते दो कार के बीच भयंकर टक्कर हुई। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वही आठ लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। यह दुर्घटना कुरुक्षेत्र ढांड रोड पर हुई। हादसे में जख्मी लोगों को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवायस गया है।
रविवार देर रात कुरुक्षेत्र ढांड रोड पर टवेरा गाड़ी और हुंडई आइ 10 में जोरदार टक्कर हुई। इसमें हुंडई आइ 10 में सवार युवक-युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि टवेरा में सवार यात्री की मौत हुई। जबकि इसी गाड़ी के आठ लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि टवेरा में सवार 9 लोग अपने एक निकट संबंधी का अंतिम कर्म कर हरिद्वार से समाना पंजाब जा रहे थे। सामने से आ रही आइ 10 गाड़ी से कुरुक्षेत्र ढांड रोड पर भिड़ंत हो गई। घायलों का कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में कार सवार शांति नहर कुरुक्षेत्र निवासी हरेंद्र मलिक (40) और 37 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।