India Rise Special

हेल्थ : हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के घरेलु उपचार, जानें यहां !

सूरज की किरणों से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलता है। हड्डियों में दर्द का कारण अक्सर विटामिन डी की कमी होती है।  इसके अलावे बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में प्रभाव पढ़ना शुरू हो जाता है, इसलिए अक्सर लोग गर्म तेल की मालिश का सहारा लेते है।  मालिश हड्डियों के दर्द से राहत देती है।  इससे नसों की सिकुड़न भी काम होती हैं। मालिश क आलावा कई घरेलु उपाय है जो आपको हड्डियों के दर्द से राहत दिला सकतें है। 

योगासन और व्यायाम

रोज़ योगासन व व्यायाम करने से हड्डियों में लचीलापन आता है।  इससे पैरों की अकड़न दूर होती है।  अगर आप योगासन या व्यायाम नहीं क्र सकते हैं तो रोज़ सुबह सैर पर जाये। सुबह की सैर हर तरीके से सेहत के लिए फायदेमंद है।  सुबह की सैर आपको कई प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक रोगों से दूर रखती हैं। 

कैल्शियम व विटामिन

हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम के साथ विटामिन डी भी ज़रूरी है।  अगर हड्डियों में विटामिन डी की कमी हो जाये तो उनमे अकड़न आने लगती है. इससे मांसपेशिया भी कमज़ोर होना शुरू हो जाती है।  यदि इन समस्याओं का समाधान चाहिए तो विटामिन डी और कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों  का सेवन करें। 

बैठने की आदतें

जोड़ों में दर्द की समाया तब भी आती हैं जब लोग लम्बे समय तक कंप्यूटर क सामने बैठ कर काम करते हैं। अगर आप एक ही जगह पर ज्यादा देर बैठेंगे तो हड्डियों में अकड़न आने की सम्भावना बढ़ जाती है। इन दिक्कतों से बचने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में शरीर को स्ट्रेच करें।

खानपान 

हड्डियों को स्वस्थ के लिए उन खाद्य पदार्थो को रूटीन में लाये जो कैल्शियम, मिनरल्स व अन्य पोषक तत्व से भरपूर हो।  हड्डियों और जोड़ों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोज़ दूध, दही, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां, तिल के बीज,अंजीर और बादाम का दूध को अपने आहार में शामिल करे। 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: