Entertainment

हॉलीवुड थप्पड़ कांड : विल स्मिथ के खिलाफ एकेडमी ने लिया बड़ा फैसला, लगाया गया 10 साल का प्रतिबंध

हॉलीवुड के फेमस अभिनेता विल स्मिथ इन दिनों सुर्खियों में चल रहे हैं। दरअसल, ऑस्कर सेरेमनी 2022 में विल स्मिथ थप्पड़ कांड के बाद चर्चा के विषय बन गए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि स्मिथ को ऑस्कर और अन्य एकेडमी कार्यक्रमों से 10 साल के लिए बैन कर दिया गया है। यह फैसला इस लिए लिया गया क्योंकि उन्होंने ऑस्कर सेरेमनी 2022 के दौरन होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ा दिया था।

 

 

10 साल के लिए विल स्मिथ पर लगा बैन

 

यह फैसला एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने लिया है। बताया जा रहा है कि विल स्मिथ के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के लिए एक मतदान के बाद यह फैसला लिया गया है। जहां सभी एकेडमी कार्यकर्मों से विल स्मिथ पर 10 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। जबकि वहीं स्मिथ ने अपने इस व्यव्हार के लिए माफी भी मांगी थी और बाद में एकेडमी से इस्तीफा भी दे दिया था।

 

 

आपको बताते चलें कि ऑस्कर्स के दौरान विल स्मिथ को फिल्म ‘किंग रिचर्ड’ के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब दिया जा रहा था। इस दौरान होस्ट क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। दअसरल, स्मित की पत्नी एलोपेसिया नमक बीमारी से ग्रस्त हैं, जिसके कारण उनके बालों नहीं और ऐसे में होस्ट क्रिस रॉक ने उनपर मजाक करना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्विथ स्टेज पर पहुंचकर क्रिस के मुंह पर एक थप्पड़ जड़ दिया। जो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल भी हुआ।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: