India Rise Special

हिमाचल प्रदेश के पहलवान जगदीश ने कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

हिमाचल प्रदेश। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज की कुश्ती प्रतियोगिता में परशुराम अवार्ड से सम्मानित जगदीश ने गोल्ड मेडल जीत प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इसी प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय कोच चंद्रवीर ने कांस्य पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

 

 

केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक और क्रीड़ा बोर्ड की ओर से चंडीगढ़ में 5 से 8 मार्च तक ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज की कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे परशुराम अवार्डी जगदीश ने 97 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक और 67 किलो भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रवीर ने कांस्य पदक जीता। जगदीश ने दिल्ली के पहलवान अशोक को हराकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष की 20 टीमों ने भाग लिया।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: