
टीबी उन्मूलन को लेकर हिमाचल प्रदेश ने किया बेहतरीन काम ने, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे सम्मानित
विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन टीबी बीमारी को लेकर जागरुक किया जाता है। इसी क्रम में भारत ने 2025 तक टीबी को जड़ से उखाड़ फेंकने का लक्ष्य तय किया है।
हिमाचल रहा अव्वल
वहीं इसको लेकर उन्मूलन में हिमाचल प्रदेश ने देश के बड़े राज्यों को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले राज्यों का आंकलन करने के बाद आंकड़ा जारी किया है। जिसके मुताबिक, हिमाचल के बाद आंध्र प्रदेश दूसरे स्थान पर है। जिसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माडविया हिमाचल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को सम्मानित करेंगे। हिमाचल सरकार की ओर से इस पुरस्कार को लेने के लिए डॉ. गोपाल बेरी को भेजा गया है।
टीबी उन्मूलन को लेकर हिमाचल ने किए बेहतर काम
जाहिर है हिमाचल में बीते साल टीबी उन्मूलन में बेहतर कार्य किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव-गांव में टीमें भेजी गई हैं। इस दौरान टीबी के मरीजों को ढूंढकर इसका इलाज किया गया। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि, हिमाचल के लिए यह गर्व की बात है। इन मरीजों की संख्या 14,495 पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें घर जाकर निशुल्क दवाइयां दी गईं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने सामने मरीजों को यह दवाइयां खिला रहे हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश ने बड़े राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया है।
50 लाख से ज्यादा आबादी वालों में सिक्किम अव्वल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 50 लाख से कम आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में सिक्किम पहले, गोवा दूसरे स्थान पर रहा है। केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में डीएनएच और डीडी पहले और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह दूसरे नंबर पर रहा। उधर, सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की है। भारत सरकार ने टीबी उन्मूलन के लिए राज्य और जिला स्तर पर उपराष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया है। वर्ष 2021-22 के लिए प्रदेश के सभी जिलों को नामांकित किया गया। राज्य के 8 जिले हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, शिमला, लाहौल स्पीति ऊना को सिल्वर मेडल जबकि चंबा, सिरमौर और जिला सोलन को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।