
हिमाचल प्रदेश सरकार नें संविदा कर्मियों के लिए किया बड़ा ऐलान
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में संविदा कर्मियों के लिए बड़ी खबर दी है। सरकार ने राज्य में अनुबंध की अवधि कम कर दी है। अब प्रदेश में संविदा कर्मी 3 साल के बजाय दो साल में स्थायी होंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 2016 के लिए वेतन आयोग की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में सरकारी कर्मचारियों को फरवरी में संशोधित वेतनमान दिया जाएगा।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश में ढाई लाख कर्मचारियों के लंबित मुद्दों के समाधान के लिए शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक हुई. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में छह साल बाद जेसीसी की बैठक हो रही है। बैठक में मुख्य सचिव सहित हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अधिकारी, सभी सचिव एवं विभागाध्यक्ष मौजूद हैं।
सभा को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कई घोषणाएं कीं। हमने हमेशा कहा कि हम कर्मचारियों का समर्थन करेंगे। कर्मचारियों ने कोविड काल में सरकार का भरपूर सहयोग किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें धन्यवाद दिया। कई मांगें ऐसी भी हैं जो एक दिन में पूरी नहीं हो सकतीं। सरकार इस पर विचार करेगी और इसे पूरा करने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आधे घंटे से अधिक समय तक बैठक को संबोधित किया.