India Rise Special

हिमाचल प्रदेश : प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही आपस में भिड़ गए कांग्रेस समर्थक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के सामने ही सरकाघाट कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए। कांग्रेसी नेताओं के समर्थक आपस में  कुछ नारेबाजी को लेकर भिड़ गए।

यहां तक की पूर्व मंत्री रंगीला राम राव और युवा कांग्रेस समर्थक कार्यकर्ताओ में धक्का मुक्की तक हो गई। इस बात से कांग्रेस अध्यक्ष कई नाराज दिखे और उन्होंने ऐसा करने वालों को अनुशासनिक कार्यवाही करने की धमकी दी।

ये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर का अध्यक्ष बनने के बाद सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र का पहला दौरा था। कांग्रेस को इस दौरे से काफी उम्मीद थी।  मंडल कांग्रेस ने दौरे को ख़ास बनाने के लिए तयारी भी की थी ।

पर इसके उलट  प्रदेशाध्यक्ष के बैठते ही पूर्व मंत्री रंगीला राम राव के साथ सरकाघाट के पवन ठाकुर और यदुपति भी मंच पर बैठे।यदुपति ठाकुर के समर्थकों ने यदुपति के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए।  इससे माहौल बिगड़ने लगा। प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही   योगराज ठाकुर से माइक छीन लिया गया ।

मंडी जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा और अखिल गुप्ता का यदुपति समर्थकों से झगड़ा हो गया। बात मार पीट तक पहुँच गई। ऐसा होते देख  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद माइक संभाल कर दोनों पक्षों को शांत होने को कहा।

साथ ही सब पर कारवाही करने की भी उन्होंने बात कही। उन्होंने यहां तक ये भी कह डाला की अगर ऐसा ही चलता रहा तो कांग्रेस अगले 30 सैलून तक सरकाघाट में  सीट नहीं जीत पायेगी।

ये भी पढ़े :- नीरज चोपड़ा पर हो रही इनामों की बारिश, जानिए किसने क्या दिया

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: