India Rise Special

हिमाचल प्रदेश: कल हो सकता है CM सुक्खू की कैबिनेट का विस्तार, इनका मंत्री बनना लगभग तय

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम पर चर्चा की।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली दौरे से शिमला लौट रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट के लिए फाइनल किए गए नामों पर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी मुहर लगा दी है। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार का कैबिनेट विस्तार कल हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा अनौपचारिक था वह सोनिया गांधी का हाल-चाल जानने आए थे जो सांस संबंधी दिक्कतों के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई थी। वहीं दिल्ली के सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम पर चर्चा की।

. Joshimath landslide : सीएम धामी ने आज बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, शनिवार को स्थिति जायज़ा लेने जाएंगे जोशीमठ

आज विधानसभा सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सदन में अपना जवाब देंगे। मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना को देखते हुए राजभवन सचिवालय शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुट गया है। माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की अधिकारिक घोषणा आज हो सकती है। राज्यपाल को 7 जनवरी को गोवा जाना था अब राज्यपाल ने अपने दौरे को एक दिन डालकर 8 जनवरी कर दिया है ऐसे में माना जा रहा है कि हिमाचल कैबिनेट का गठन कल हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, कांगड़ा से सुरेश शर्मा, चौधरी चंद्र कुमार, सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, बिलासपुर से राजेश धर्मानी और कुल्लू से सुंदर ठाकुर का मंत्री बनना लगभग तय है। जब किस शिमला से विक्रमादित्य सिंह रोहित ठाकुर और अनुरोध सिंह के बीच का मुकाबला चल रहा है सोलन से धनीराम शांडिल और राजकुमार चौधरी भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: