हिमाचल: 21 दिसंबर को धर्मशाला में कांग्रेस की ”आभार रैली”
प्रियंका गाँधी को बुलाने की तैयारी चल रही है| बताया जा रहा है की रैली में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला समेत पार्टी के कई पदाधिकार मौजूद रहेंगे|
हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस हिमाचल की जनता को आभार व्यक्त करने के लिए 21 दिसंबर को जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में ”आभार रैली” का आयोजन करेगी। इस रैली के जरिये पार्टी राज्य के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करेगी| 21 दिसंबर को आयोजित रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गाँधी को बुलाने की तैयारी चल रही है| बताया जा रहा है की रैली में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला समेत पार्टी के कई पदाधिकार मौजूद रहेंगे|
गौरतलब, है कि 22 दिसंबर से हिमाचल का विधानसभा सत्र आयोजित किया जा रह है | आभार रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस सरकार 21 तारीख को धर्मशाला पहुंचेगी वहीं धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में आभार रैली का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस रैली में शामिल होने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित करेंगे। वह इस रैली में पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी को विशेष तौर पर बुलाया जाएगा।
IND vs BAN TEST: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत जीत से चार कदम दूर ….
आपको बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत का श्रेय प्रियंका गांधी को दिया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने हिमांचल में छह चुनावी रैलियां की है। और ज्यादा समय उन्होंने अपनी शिमला स्थित आवास पर ही बिताया और यहीं से उन्होंने चुनावी रणनीति बनाई कांग्रेस के प्रत्याशियों को तय करने में भी प्रियंका की बड़ी भूमिका रही है।